ट्रेन की चपेट में आकर मरे युवक की हुई शिनाख्त

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। मजदूरी के लिये ट्रेन से आ रहे एक 22 वर्षीय मजदूर की ट्रेन से गिरने के बाद दूसरे ट्रक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पंहुची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। वहीं पुत्र के लापता होने के बाद मृतक के परिवार मे लोगों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की और बाराबंकी की तरफ खोजते खोजते आ गए तो रेलवे स्टेशन पहुचे परिवार ने जीआरपी थाने से संपर्क किया वहां पर पंहुचे परिजनों ने बताया कि घर से एक युवक दो दिन पहले मजदूरी करने के लिये ट्रेन से बाराबंकी आया था और लापता है उसके बाद जीआरपी ने परिजनों से कहा कि फोटो देखकर पहचान कर लीजिये 25 तारीख को किसान एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हुई है। जिसके बाद परिवार वालों ने फोटो देखी और शिनाख्त अपने बेटे जॉनी नाथ बंगाली पुत्र सुरेश नाथ के रूप मे कर ली।वहीं पोस्टमार्टम गृह में रखे शव को भी देखा और बताया कि बेटा जॉनी ही है। वहीं पोस्टमार्टम गृह में मौजूद मृतक के पिता सुरेश नाथ ने बताया कि घर का एकलौता कमाने वाला था आठ महीने पहले उसकी शादी आरजू देवी से हुई थी वो कुछ दिनो की गर्भवती है उसका और परिवार का अब क्या होगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!