सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित पुलिया के पास गुरुवार देर रात दो युवकों ने गल्ला व्यापारी को रोक मारपीट कर 53 हजार रुपये लूट का भाग निकले।
कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले कल्लू उर्फ श्याम ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह गल्ला खरीदने व बेचने का काम करता है। गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई श्याम बाबू के साथ बांगरमऊ गेहंू व धान बेचकर देर शाम बाइक से वापस गांव जा रहा था। उसके पास बिक्री का करीब 53 हजार रुपये मौजूद था। गांव से सौ मीटर पहले पुलिया के समीप गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए रुपये छीनने लगे। विरोध करते हुए गल्ला व्यापारी जान बचा कर भागने लगा। तभी युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ कर मारपीट करने लगे। धमकी देते हुए युवकों ने उसकी जेब बिक्री के रखे 53 हजार रुपये लूट कर भाग खड़े हुए। इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह बताया कि मामला दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बाद मारपीट का है। लूट की घटना से इनकार किया है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

