परियर डेढ़ माह के शिशु की टीकाकरण के 16 घंटे बाद मौत से गुस्साए शिशु की मृत्यु पर नर्स पर कार्रवाई की मांग

जे एन शुक्ला की रिपोर्ट

परियर:डेढ़ माह के शिशु की टीकाकरण के 16 घंटे बाद मौत से गुस्साए स्वजन ने नर्स के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रभारी डाक्टर ने कहाकि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना सफीपुर के अंतर्गत परियर निवासी अशोक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका भतीजा कार्तिकेय जो कि मात्र डेढ़ माह का था। उसे टीकाकरण के लिए बुधवार दोपहर को प्राथमिक विद्यालय जानकीपुरवा परियर ले जाया गया था, जहां एएनएम माया देवी ने उसके भतीजे को पेंटा फस्ट, ओपीवी फस्ट, रोटा फस्ट व पीसीवी टीके लगाए गए। उसके बाद उसे पोलियो ड्राप पिलाई गई। जिससे उसे देर शाम खून की उल्टी हुई और टीकाकरण के 16 घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। स्वजन ने परियर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एएनएम पर कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरपुर सरोसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाक्टर विकास आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपित एएनएम माया देवी ने बताया कि मैंने सही मात्रा में सभी बच्चों को टीके लगाए हैं। अगर किसी बच्चे को दवा का रिएक्शन होता है तो एक से दो घंटे में होता है। सभी ठीक हैं मैं खुद ही समझ नहीं पा रही हूं की यह कैसे हुआ।

………..
वैसे टीकाकरण से किसी की मृत्यु नहीं होती है। मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

– डा. सत्य प्रकाश, सीएमओ

Don`t copy text!