पुलिस ने अगवा किशोरी को किया बरामद, आरोपी को भेजा जेल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9044641489

आगरा जनपद के थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 15 दिन पूर्व नाबालिग किशोरी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। परिजनों ने किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी मामला दर्ज होने के अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी युवक को कार्यवाही कर जेल भेजा है

जानकारी के अनुसार पिढौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के परिजनों के मुताबिक 15 दिन पूर्व 18 नवंबर को किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का ही युवक रामबाबू पुत्र कप्तान आया और बटेश्वर मेला घुमाने की कहकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। किशोरी देर शाम तक युवक के साथ घर वापस नहीं लौटी थी तो जिस पर परिजनों ने चारों तरफ हो खोजा मगर कोई अता पता नहीं चल सका। परिजनों ने नाबालिग किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए दूसरे दिन 19 नवंबर को थाना पिढौरा पहुंच कर पुलिस को मामले से अवगत कराया और पिता ने किशोरी का युवक द्वारा अगवा करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गुरुवार को दिल्ली से अगवा किशोरी बरामद कर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर पकड़े गए आरोपी युवक को कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!