दबंग ग्राम प्रधान मुस्तफाबाद ने बिना कार्य के निकालें लाखों रुपए किया बंदरबांट मिनी सचिवालय बना कचरे का ढेर

उन्नाव बांगरमऊ से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट*

बांगरमऊ उन्नाव 15 दिसंबर । क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद में प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा बिना काम किए हुए लाखों रुपए का बंदरबांट किया गया जो काम दिखाया गया वह काम जमीनी स्तर पर नहीं है इस तरह से प्रधान की मनमानी के चलते ग्राम सभा में बिना कार्य करके लाखों रुपए का नारा द्वारा किया गया।
क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधान की मनमानी के चलते लाखों रुपए का बिना कार्य किए हुए बंदरबांट किया गया जैसे कि प्राइमरी स्कूल की इंटरलॉकिंग निर्माण में लगभग ₹300000 निकाला गया जबकि यह कार्य हुआ ही नहीं है राजाखेड़ा में कुंडा तालाब बांट दिया गया और उसकी खुदाई भी नहीं हुई उस पर ₹500000 का बंदरबांट किया गया राजाखेड़ा कछुआ खेड़ा स्कूल की जमीन पर जेसीबी से कार्य करा कर पैसा निकाला गया जबकि मनरेगा द्वारा मजदूरों से कार्य नहीं कराया गया और दूसरी ओर जर्जर पड़ा ग्राम पंचायत भवन में भूसा भरा हुआ है और उस पर भी पैसा निकाल कर बंदरबांट किया गया इस तरीके से बिना कार्य के प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा लाखों रुपए का हेरफेर किया गया ग्राम प्रधान व पंचायत अधिकारी ने सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया।

Don`t copy text!