सुबेहा बाराबंकी। थाना सुबेहा क्षेत्र अन्तर्गत पांडे का पुरवा मजरे क्रिसिया गांव मे बुधवार की सुबह शौच करने गये एक युवक ने गांव के बाहर बाग में स्थित आम के पेड से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार पांडे का पुरवा मजरे क्रिसिया निवासी अजय शंकर पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र राकेश पांडेय उर्फ पिंकू जो काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। बुधवार की सुबह गांव के बाहर स्थित बाग मे शौच करने के लिये गया हुआ था और वही पर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ग्रामीणांे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी गंगेश शुक्ला ने लाश को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

