निर्धन व्यक्तियों को बांटे कम्बल

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

सुबेहा बाराबंकी। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्राथमिक विद्यालय मंगौवा में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कंबल वितरण का आयोजन कर निर्धन जरुरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मंगौवा में बुधवार को कंबल वितरण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह व सचिव चन्द्रेश कुमार ने पंचायत स्तर पर बेवा, वृद्धा, विकलांग सहित जरुरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए 300 कंबल वितरित किए कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रधान प्रतिनिधि की अनूठी पहल की सराहना लोगो द्वारा की जा रही है इस मौके पर समाजसेवी पंकज सिंह, नारायण दत्त, मोहित, कुमार शुक्ला, रमेश यादव, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

Don`t copy text!