दरियाबाद, सिद्धौर, हैदरगढ़ माध्यमिक टीम ने जीते मैच

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। अटेवा के तत्वाधान में जनपद इंटर कॉलेज हरख के मैदान में  आयोजित टीचर्स प्रीमियर लीग तृतीय संस्करण का उद्घाटन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सुभाष श्रीवास्तव, आशुतोष आनंद अवस्थी एवं सुशील कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गयाद्य इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बालक राम वर्मा एवं शरद वर्मा मौजूद रहे।   प्रतियोगिता का पहला मैच सूरतगंज एवं दरियाबाद के बीच खेला गया जिसमें सूरतगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 64 रन बनाए जवाब में दरियाबाद में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट से मैच जीत लिया इस मैच में मैन ऑफ द मैच रिकी भट्ट रहे। दूसरा बैच बनीकोडर एवं हैदरगढ़ के बीच खेला गया जिसमें हैदर गढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 92 रन बनाए तथा 31 रन से मैच जीत लिया इस मैच में मैन ऑफ द मैच रजनीश शुक्ला रहे। तीसरा मैच सिद्धौर एवं रामनगर के बीच खेला गया जिसमें सिद्धौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए  रामनगर को 37 रन ही बनाने दिया और यह मैच 8 विकेट से जीत लिया और इस मैच में मैन आफ द मैच अजय मुकुल एवं धर्मेंद्र वर्मा संयुक्त रूप से रहे। लीग का चैथा मैच माध्यमिक टीम एवं हरख के बीच खेला गया जिसमें हरख ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 68 रन बनाएं माध्यमिक ने यह मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया और माध्यमिक के राकेश मैन ऑफ द मैच रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक अटेवा अमित वर्मा,अरुण वर्मा, अभिषेक नाग, विपिन कुमार, दिनेश वर्मा, दीपक मिश्रा, कौशल किशोर, हर्षेंद्र सिंह, सचिन, शिवम शर्मा, असीम, निर्मल तिवारी, अबू दरदा, राकेश तिवारी, लोकेश शुक्ला, कपिल कनौजिया, शाहरुख, दुर्गेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!