गिरा छप्पर, वृद्धा की दर्दनाक मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अन्तर्गत भीषण बरसात के कारण एक छप्परनुमा घर ढह गया जिसके नीचे दबकर 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के फूलपुर मजरे नई दुनिया में गुरुवार दोपहर एक बजे मोमिना खातून 65 पत्नी मो. खालिक छप्पर नुमा घर के नीचे खाना बना रही थी बुधवार की रात्रि से लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक छप्पर भरभराकर ढह गया। छप्पर ढहने से मोमिना भी उसी में दब गई। छप्पर गिरने से घर में चीख पुकार मच गई जब तक ग्रामीण महिला को बाहर निकालते तब महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार आकाश संत ने दैवी आपदा का लाभ दिए जाने हेतु पीएम कराने की बात परिवार के सदस्यों से कही परन्तु वे नहीं माने।परिजनों ने बिना शव को पीएम कराए ही सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!