दानिष आजम ने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं से किया लोगों को जागरूक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया कांग्रेस के राज्य समन्वयक दानिश आजम वारसी ने रविवार को नगर के मोहल्ला पीरबटावन में प्रतिज्ञा चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए लोगों को कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं कार्ड वितरित किए। श्री आजम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी वायदों के साथ चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि कांग्रेस प्रतिज्ञा के साथ चुनाव मैदान में है। हमारी प्रतिज्ञा है कि कांग्रेस चुनाव के दौरान टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी और लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। 2500 रुपये में गेहूं-धान (प्रति क्विंटल) की खरीद होगी और गन्ना किसान अपनी फसल के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कीमत पाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली बिल सबका साफ हाफ और कोरोना काल का बकाया माफ होगा। श्री आजम ने युवाओं को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बनाने और सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बढ़ाने का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर हर रोज पोस्ट करें। जिससे लोगों के बीच कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भर्ती विधान लेकर आयी है। जिसमें सरकार आने पर जॉब मेला और भर्ती कैलेंडर के साथ-साथ निःशुल्क फॉर्म और परीक्षार्थियों को निःशुल्क बस व ट्रेन सेवा के साथ 20 लाख रोजगार देने की गारेंटी देगी। इस मौके पर जुनैद वारसी, शावेज़ खान, सादिक सुल्तान, अबु तालिब, सौम्य कांत बनर्जी, निसार वारसी आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

