विधानसभा चुनाव नामांकन खारिज:अलीगढ़ में कांग्रेस व आप के प्रत्याशियों समेत 20 के नामांकन खारिज
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, आप, जन सत्तादल लोकतांत्रिक, मौलिक अधिकार पार्टी समेत कुल 20 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। इन सभी प्रत्याशियों के नामांकनों की जांच में कमियां मिली हैं। इसमें सबसे अधिक बरौली विधानसभा क्षेत्र में छह नामांकन खारिज हुए हैं। जिले में 81 में से 61 नामांकनों को स्वीकार कर लिया गया। 27 जनवरी को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। नामांकन रद होने पर दावेदारों ने हंगामा भी किया।खैर में दो नामांकन पत्र निरस्त हुए। इनमें राजकुमार व भारतीय महासंघ पार्टी के पिटू शामिल हैं। बरौली में छह नामांकन पत्र निरस्त हुए। इनमें जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के हेमवंत सिंह चौहान, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की शशि राजपूत, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के पवन शर्मा, निर्दलीय अनार सिंह वर्मा, केशव सिंह व विनीत कुमार शामिल हैं। अतरौली से दो नामांकन पत्र निरस्त हुए। इसमें मौलिक अधिकार पार्टी की उर्मिला देवी व निर्दलीय चंद्रपाल सिंह शामिल हैं। छर्रा में मौलिक अधिकार पार्टी के पूरन सिंह का नामांकन पत्र निरस्त हुआ। कोल विधानसभा में मौलिक अधिकार पूरन सिंह व निर्दलीय शिव प्रसाद शामिल हैं। शहर में तीन नामांकन पत्र निरस्त हुए। इसमें कांग्रेस से मनोज सक्सेना, संयुक्त विकास पार्टी के इरफान व निर्दलीय विनय वार्ष्णेय शामिल हैं। इगलास में चार नामांकन पत्र निरस्त हुए। इसमें एआइएमआइ एम के मदनकांत, मौलिक अधिकार पार्टी के राजवीर सिंह, आप के हरिओम व निर्दलीय पुष्पेंद्र कुमार शामिल हैं।शहर सीट से कांग्रेस पार्टी के नाम से दो दावेदारों ने नामांकन किया था। इसमें सलमान इम्तियाज ने अपने नामांकन में बी फार्म भरा था, लेकिन मनोज सक्सेना ने बी फार्म नहीं दिया था। ऐसे में उन्हें सोमवार तक बी फार्म जमा करना था, लेकिन वह इसे जमा नहीं कर पाए। ऐसे में इनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया। अब शहर सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सलमान इम्तियाज ही हैं।नामांकन पत्रों के निरस्त होने का प्रमुख कारण प्रस्तावकों की कम संख्या रहा। भाजपा से बगावत कर जन सत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी से नामांकन करने वाले हेमवंत चौहान ने भी महज दो प्रस्तावक लगाए थे, लेकिन नियमानुसार उन्हें निर्दलीय की तरह 10 प्रस्तावक देने चाहिए थे।
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

