दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 600 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 600 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-

जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 25.01.2022 को थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. चाँद बाबू पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम मगंरौडा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी 2. अकील पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम मंगरौडा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को खमौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 320-280 ग्राम कुल 600 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 41-42/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त चांदबाबू थाना टिकैतनगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।

आपराधिक इतिहास-

चाँद बाबू पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम मगंरौडा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी
1. मु.अ.सं. 277/2016 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
2. मु.अ.सं. 278/2016 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
3. मु.अ.सं. 200/2017 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
4. मु.अ.सं. 307/2017 धारा 3/4 गुण्डा निवारण अधिनियम थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
5. मु.अ.सं. 324/2017 धारा 110 जी थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
6. मु.अ.सं. 63/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
7. मु.अ.सं. 165/2019 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
8. मु.अ.सं. 205/2019 धारा 147,148,323,504,506 आईपीसी 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट, टिकैतनगर बाराबंकी
9. मु.अ.सं. 237/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
10. मु.अ.सं. 274/2019 धारा 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
11. मु.अ.सं. 254/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
12. मु.अ.सं. 255/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी
13. मु.अ.सं. 154/2021 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना- टिकैतनगर, बाराबंकी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!