चार दशकों के अध्याय में सिमट गया राजा का इतिहास

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

दरियाबाद, बाराबंकी। निरीहों के हमदर्द, खांटी समाजवादी, दरियाबाद की जनता के प्रतिनिधि पूर्व कृषि राज्यमंत्री मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गयाअब नहीं रहे। सोमवार को सुबह में उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। राजीव कुमार सिंह राजनीति में साफगोई, सादगी के पर्याय व्यक्तित्व थे। वह पद के अहंकार से सदैव बचकर रहे। राजनीति में विरले ही लोग देखे है जो राजा जैसे सहज हों। राजा के जाने के साथ ही जमीन से जुड़ी राजनीति के एक भरे पूरे अध्याय का पटाक्षेप हो गया। हालांकि वह एक लंबे समय से बीमार थे। हर क्षण लोगों के लिए सुलभ रहने वाले पूर्व मंत्री एवं आमजन के विधायक राजा राजीव कुमार सिंह के निधन की खबर से हर कोई अवाक रहा।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

आम जन मानस से लेकर नेताओं तक राजा राजीव कुमार के निधन से शोक में है दरियाबाद विधानसभा से 6 बार रह चुके विधायक का पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके निज निवास टिकैतनगर से होते हुए हड़ाहा को रवाना हुआ वही लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल पहुंच कर भाजपा के विधायक सतीश शर्मा ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनका पार्थिव शरीर के हजारों की संख्या मैं लोगो ने उनके शव यात्रा के साथ चलकर उनके पैतृक ग्राम हडाहा में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है वही उनके बेटे का कहना है की पिता जी ने मौत से पहले बोला था कि मुझे चुनाव लड़ना है,लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया आज उनकी अंतिम शव यात्रा में,सैकड़ों समर्थकों ने कई किमी पैदल चलकर उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए वही,पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह की मौत से उनके समर्थको तथा क्षेत्र में शोक की लहर है अंतिम दर्शन के लिए हड़हा आवास पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। लम्बी बीमारी के कारण हाल ही में मेदांता में इलाज के लिए भर्ती हुए थे जहां आज उनका निधन हो गया। सोमवार को अचानक आई उनके निधन की खबर से नहीं को हतप्रभ कर दिया। वही राजा राजीव कुमार सिंह का सियासी सफर 1985 से दरियाबाद विधायक के रूप में शुरू हुआ। वह छह बार दरियाबाद विधानसभा से विधायक रहे। उनकी आम जनता में गहरी पैठ थी। साथ ही आम जनता के खास नेता थे जिसके बाद अखिलेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री बनाए गए वह अपनी बेबाकी के लिए हमेशा जाने जाते रहे। जो सही लगा उसे स्वीकार किया, समर्थन किया अन्यथा जहां कहीं कुछ गड़बड़ी नजर आई तपाक से उसका मुखर विरोध किया। हाल ही में जब अखिलेश यादव ने उनका टिकट काट दिया तो वह लखनऊ से दरियाबाद आए और अपने समर्थकों का जमावड़ा किया। तब उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चेताया कि राजा अभी बूढ़ा नही हुआ। हालांकि उस वक्त भी उनकी तबीयत बहुत अच्छी नहीं थी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

Don`t copy text!