कोविडकाल में शासनादेश की धज्जिया उड़ाकर चल रहा है कोचिंग सेन्टर
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो मामुन अंसारी के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी को ठेंगा दिखा रहा संचालक
जैदपुर, बाराबंकी। कस्बे में थाना चौराहा स्थित केनरा बैंक के बगल अवैध कोचिंग सेन्टर कोविड काल में शासनादेश की धज्जियां उड़ाकर चल रहा है जहां पर मौजूद सैकड़ों बच्चे के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। वही शासन व जिलाधिकारी द्वारा स्कूल, कालेज व कोचिंग सेन्टर को कोविड के कारण बंद कर दिया गया है किन्तु यहां छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए खुलेआम कोचिंग संचालित हो रही है। जिला प्रशासन इस कोचिंग संचालक के आगे प्रशासन नतमस्तक नजर आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सम्बंध में हमारे संवाददाता मौके पर गये और देखा कि बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तो कोचिंग संचालक से जब पूछा गया कि डीएम व शासन का आदेश है कि स्कूल व कालेज तथा कोचिंग सेन्टर बंद रहेंगे इस कोचिंग संचालक ने बताया कि हम किसी के आदेश को नहीं मानते हैं, हमारी मर्जी, हम कोचिंग चलायेंगे, देखें कौन बंद करवा पायेगा। अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ जाये तो भी बंद नहीं करा पायेगा मेरा कोचिंग सेन्टर। मालूम हो कि अगर बच्चों के साथ कोई अनहोनी घटना हो जायेगी तो यही संचालक कोचिंग बंद करके मौके से भाग जायेगा। इस सम्बंध में जब संवाददाता ने पूछतांछ किया तो पहले तो कैमरा बंद करवाने के लिए पूरी कोशिश की गई, बिना रजिस्टेशन के संचालित इस कोचिंग के कारण सरकारी राजस्व को हानि भी पहुंच रही है। वहीं कोचिंग में कई बच्चे ठण्ड के कारण ठिठुरते हुए देखे जा सकते हैं, कई बच्चों के सर्दी जुखाम के लक्षण भी देखने को मिले।
सूत्रों से पता चला है कि उक्त कोचिंग का संचालक नूर मोहम्मद इण्टर कालेज, जैदपुर का अध्यापक है, जो बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है।
अब देखना यह है कि क्या यह कोचिंग संचालक इसी तरह से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए प्रदेश सरकर के शासनादेश की धज्जियां उड़ाता रहेगा या कोई अधिकारी इस कोचिंग संचालक के विरूद्ध कार्यवाही करने की हिम्मत जुटा पायेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा
।एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो मामुन अंसारी के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

