मतदान 27 फरवरी, 2022 को 07 बजे पूर्वान्ह से 06 बजे अपरान्ह तक होगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के निर्वाचन हेतु घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद बाराबंकी की 266-कुर्सी, 267-रामनगर, 268-बाराबंकी, 269-जैदपुर(अ0जा0), 270-दरियाबाद, 272-हैदरगढ़(अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन कराया जाना है। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 01 फरवरी को विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचना रिटर्निंग आफिसर द्वारा आयोग के निर्धारित प्रारूप में जारी कर दी गइ है। मतदान 27 फरवरी, 2022 को 07 बजे पूर्वान्ह से 06 बजे अपरान्ह तक होगा।
जारी निर्वाचन की सूचना के अनुसार 266-कुर्सी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आफिसर को या तहसीलदार फतेहपुर सहायक रिटर्निंग आफिसर को अभ्यर्भी या (उसकी किसी प्रस्थापक द्वारा) 08 फरवरी, 2022 से अश्पचात्(लोक अवकाश दिन से भिन्न ) किसी दिन 11 बजे से पूर्वान्ह और 03 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय नायब तहसीलदार(देवां) कक्ष संख्या-11 तहसील नवाबगंज में परिदत्त किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप पूर्वाेवत स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार (देवां) कक्ष संख्या-11 तहसील नवाबगंज बाराबंकी में 09 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे लिए जाएंगे। निर्वाचन की सूचना के अनुसार 267-रामनगर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देश पत्र रिटर्निंग आफिसर को या तहसीलदार सिरौलीगौसपुर सहायक रिटर्निंग आफिसर को अभ्यभी या (उसकी किसी प्रस्थापक द्वारा) 08 फरवरी, 2022 से अश्पचात्(लोक अवकाश दिन से भिन्न ) किसी दिन 11 बजे से पूर्वान्ह और 03 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक नवाबगंज कक्ष संख्या-7 तहसील नवबागंज में परिदत्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप पूर्वाेवत स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक नवाबगंज कक्ष संख्या-7 तहसील नवाबगंज बाराबंकी में 09 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे लिए जाएंगे।
जारी निर्वाचन की सूचना के अनुसार 268-बाराबंकी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देश पत्र रिटर्निंग आफिसर को या तहसीलदार न्यायिक नवाबगंज सहायक रिटर्निंग आफिसर को अभ्यभी या (उसकी किसी प्रस्थापक द्वारा) 08 फरवरी, 2022 से अश्पचात्(लोक अवकाश दिन से भिन्न ) किसी दिन 11 बजे से पूर्वान्ह और 03 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय उपजिलाधिकारी नवाबगंज कक्ष संख्या-2 तहसील नवबागंज में परिदत्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप पूर्वाेवत स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए न्यायालय उपजिलाधिकारी नवाबगंज कक्ष संख्या-2 तहसील नवाबगंज बाराबंकी में 09 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे लिए जाएंगे। जारी निर्वाचन की सूचना के अनुसार 269-जैदपुर(अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देश पत्र रिटर्निंग आफिसर को या खण्ड विकास अधिकारी देवां सहायक रिटर्निंग आफिसर को अभ्यभी या (उसकी किसी प्रस्थापक द्वारा) 08 फरवरी, 2022 से अश्पचात्(लोक अवकाश दिन से भिन्न ) किसी दिन 11 बजे से पूर्वान्ह और 03 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय तहसीलदार नवाबगंज कक्ष संख्या-18 तहसील नवबागंज में परिदत्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप पूर्वाेवत स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए न्यायालय तहसीलदार नवाबगंज कक्ष संख्या-18 तहसील नवाबगंज बाराबंकी में 09 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे लिए जाएंगे।
निर्वाचन की सूचना के अनुसार 270-दरियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रके लिए नाम निर्देश पत्र रिटर्निंग आफिसर को या तहसीलदार रामसनेहीघाट, सहायक रिटर्निंग आफिसर को अभ्यभी या (उसकी किसी प्रस्थापक द्वारा) 08 फरवरी, 2022 से अश्पचात्(लोक अवकाश दिन से भिन्न ) किसी दिन 11 बजे से पूर्वान्ह और 03 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय तहसीलदार न्यायिक कक्ष संख्या-8 तहसील नवबागंज में परिदत्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप पूर्वाेवत स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए न्यायालय तहसीलदार न्यायिक कक्ष संख्या-8 तहसील नवाबगंज बाराबंकी में 09 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे लिए जाएंगे।
जारी निर्वाचन की सूचना के अनुसार 272-हैदरगढ़(अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देश पत्र रिटर्निंग आफिसर को या खण्ड विकास अधिकारी हैदरगढ़, सहायक रिटर्निंग आफिसर को अभ्यभी या (उसकी किसी प्रस्थापक द्वारा) 08 फरवरी, 2022 से अश्पचात्(लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11 बजे से पूर्वान्ह और 03 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय नायब तहसीलदार सफेदाबाद कक्ष संख्या-10 तहसील नवबागंज में परिदत्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप पूर्वाेवत स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार सफेदाबाद कक्ष संख्या-10 तहसील नवाबगंज बाराबंकी में 09 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे लिए जाएंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो सम्बन्धित विनिर्दिष्ट आफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में 11 फरवरी, 2022 को 03 बजे अपरान्ह के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। निर्वाचन लड़ जाने की दशा में 27 फरवरी, 2022 को पूर्वान्ह 7 बजे और अपरान्ह 6 बजे की बीच मतदान होगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

