काला झंडा दिखाने वाली फायर ब्रांड नेत्री पूजा शुक्ला होंगी लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सपा कैंडिडेट:

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ को पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का कटा टिकट

!!.पूजा शुक्ला ने जेल से रिहा होने के बाद हार नहीं मानी, लगातार जनता के साथ किया संघर्ष.!!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर घमासान मचा है l समाजवादी पार्टी ने इस बार लखनऊ उत्तरी से विधायक रहे पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर सीएम योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने वाली पूजा शुक्ला को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। पूजा शुक्ला लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही थीं टिकट के रूप में जिसका उन्हें ईनाम मिला है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में वामपंथी संगठन आइसा से छात्र नेता के तौर पर सियासी सफर की शुरुआत करने वाली पूजा शुक्ला लखनऊ उत्तरी विधानसभा सीट से चुनावी समर में होंगी l
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पूजा शुक्ला को टिकट देने के लिए 2012 में इस सीट से विधायक रहे अभिषेक मिश्रा का टिकट काटा है। पूजा शुक्ला ने 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के लखनऊ विश्वविद्यालय जाते समय काला झंडा दिखाया था। इसके बाद पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पूजा शुक्ला को 26 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!