सफदरगंज पुलिस ने 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर गौतस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सफदरगंज पुलिस ने 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद तमंचा, चार अदद जिंदा कारतूस, एक अदद बांका व एक अदद चाकू एवं दो अदद मोटर साइकिल बरामद की है।

थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह उपनिरीक्षक विजय सिंह, सतीश कुमार दीक्षित हेड कॉन्स्टेबल विजय प्रकाश यादव, पवन कुमार प्रशान्त कुमार, प्रशान्त कुमार त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैदनपुर से गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम से वांछित अभियुक्तग नूरुल हसन उर्फ मुरईया पुत्र अब्दुल हसन , मो0 सादाब पुत्र मो0 जमील, मो0 अहमद उर्फ नाना पाटेकर उर्फ नाना ढफाली पुत्र आबिद उर्फ इसराइल व राशिद उर्फ गोकुल पुत्र फिरोज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अदद देशी तमंचा 12 बोर 4 अदद जिंदा कारतूस, एक अदद बांका, 1 अदद चाकू, दो अदद मोटर साइकिल, 2 अदद रस्सी व 1 अदद लकड़ी का ठीहा बरामद किया । अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!