भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, युवा, गरीब सभी है परेशान: श्रीचंद्र रावत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। विधानसभा हैदरगढ़ से बसपा प्रत्याशी श्रीचंद्र रावत इस बार जनता के साथ एवं आशीर्वाद से चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। क्योंकि यहां की जनता इस बदलाव के मूड़ में है। भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, युवा, गरीब सभी परेशान है सबसे ज्यादा किसान के लिए मुसीबत छुट्टा आवारा पशु बने हुए है जो गौशालाएं है भी उसमें अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। उक्त बातें बसपा नेता राम शंकर यादव ने व्यक्त की। बसपा नेता श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नितियां से सीधे किसान विरोधी है। कमरतोड़ महंगाई से जनता परेशान है लेकिन यह सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है इस बार प्रदेश की जनता ने ठान लिया है भाजपा सरकार को हटाकर ही दम लेंगे तानाशाही सरकार की नितियों से गरीब किसान बेरोजगार युवा सभी त्रस्त है। एक बार फिर सूबे की जनता को बसपा शासकाल की याद सताने लगी है जिस तरह से पूर्ववर्ती बसपा सरकार में विकास की गंगा बही थी विकास मामले में पीछे रहे गांवों को अंबेडकर गांव चयनित करके गांवों की तस्वीर बहन जी द्वारा बदलकर कर रख दी गई थी। बसपा नेता ने कहा कि प्रदेश में इस बार बदलाव के साथ बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जनता ने ले लिया है। वहीं हैदरगढ़ की जनता से हमारी अपील है कि बसपा प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेंजे जिससे बहन जी के हाथों को मजबूती मिले तथा क्षेत्र का विकास हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि बसपा प्रत्याशी श्री चंद्र रावत चुनाव जीतते है तो हैदरगढ़ के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी यह हमारा वादा नहीं आप सभी से संकल्प है। इस मौंके पर सतीश विश्वकर्मा, दयाराम यादव, कुलदीप विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, अनुज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

Don`t copy text!