सफाई कर्मचारी को देखने के लिए ग्रामीणों की तरस रही आंखें, सफाई व्यवस्था ध्वस्त

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्लॉक बनीकोडर की ग्राम पंचायत छंदवल की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। सफाई कर्मचारी कई महीनों से नहीं आये सफाई करने के लिए। स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां। स्वच्छ भारत मिशन कागजों में ही खानापूर्ति कर दी गई। सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए तैयार सफाई कर्मचारी। गांव की सफाई ना होने का असर पड़ सकता है चुनाव में। जिम्मेदार पंचायत के प्रधान का नहीं जाता इस और ध्यान। छंदवल गांव में तैनात सफाई कर्मचारी के द्वारा गांव में बनी नालियों की सफाई ना किए जाने की वजह से आए दिन नालियों बजबज रही है गंदे पानी से। नालियां चोक हो जाने से नालियों का गंदा पानी रास्ते में इकट्ठा हो जाता है । गांव के लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी को देखने के लिए तरस रही हैं आंखें । वेतन भुगतान के नाम पर पैरोल का अनूठा खेल ब्लॉकों पर खेला जाता है सफाई कर्मचारियों की तैनाती गांव में है लेकिन वह ब्लॉक व सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाते हुए दिखते हैं।ऐसे गांव की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही। सफाई कर्मचारी के ना आने से जब एडीओ पंचायत से बात की गई तो बताया कि कुछ सफाई कर्मचारी की ड्यूटी ठस्व् में लगाई गई है और मैं जांच करवा रहा हूं। विधिक कार्रवाई करूंगा और वेतन का समय है वेतन भी रोक दूंगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!