शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642
कुर्सी, बाराबंकी। थाना कुर्सी पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त उदय पुत्र स्व. देशराज निवासी बेहड़पुरवा मजरे कुर्सी बाराबंकी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 17 लीटर 640 मिली लीटर व 03 पेटी देशी शराब कुल वजन 27 लीटर सम्पूर्ण मात्रा कुल 44 लीटर 640 मिली लीटर बरामद किया गया। थाना कुर्सी पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। ज्ञात हो कि बाराबंकी जिले में कंजडपुरवा और बेहड़पुरवा शराब बनाने के व्यवसाय में ख्याति प्राप्त है। इस गांव के निवासियों को कुछ सिपाहियों का संरक्षण प्राप्त है जिससे उनका व्यवसाय आए दिन फल-फूल रहा है। परंतु इस दुष्कर्म को रोकने के लिए बाराबंकी पुलिस के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।कुर्सी पुलिस को जब वाहवाही लूटना होता है तो इन्हीं गांव के निवासियों को जब तक शराब अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेज कर वाहवाही लूट लेते हैं।
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642

