लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी: प्रफुल्ल आकांत
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
मेरा मत-मेरी आवाज अभियान के पोस्टर का हुआ विमोचन
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल आकांत ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही की मौजूदगी में मेरा वोट-मेरी आवाज अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।अभाविप के विभाग कार्यालय पर शनिवार की देर रात पहुँचे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने पदाधिकारियों सङ्ग अभियान की समीक्षा बैठक की।उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में जितना अधिक मतदान होगा,देश का लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। मतदान प्रतिशत बढ़ने से अच्छे विधायक चुन कर विधानसभा में पहुचेंगे। उन्होंने समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को मतदान का महत्व समझाते हुए कहा कि परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न आयामों के जरिये मतदान जागरूकता में जुटें। उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 80 प्रतिशत से ऊपर पहुँच गया है,जिसे उत्तर प्रदेश में और बढ़ाने की आवश्यकता है।क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत काफी कम रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहरी क्षेत्रों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के तरीके भी समझाए।इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को अधिक जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया। इसके पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के विभाग कार्यालय पहुँचने पर प्रान्त मंत्री आकाश पटेल और प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।समीक्षा बैठक में विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव,विभाग प्रमुख पीजे पांडेय,लखनऊ विभाग के संगठन मंत्री सत्यम मिश्रा,आदर्श सिंह,पार्थ चतुर्वेदी,निशांत द्विवेदी, सूर्यान्शु शर्मा,अमन वर्मा,उत्कर्ष सिंह,शशांक बाजपेई,भूपेंद्र सिंह,महेश मौर्य,दिव्यांशु मौर्य ,सरदार कनवर सिंह,अविरल शर्मा,अक्षत जायसवाल,पूजा देवी मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

