विधायक बैजनाथ ने खड़े किये 20 सवाल, आखिर क्यों काटा टिकट
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। जनपद में भाजपा से राम लहर के दौरान पहली बार भाजपा से सांसद बने निवर्तमान विधायक बैजनाथ के साथ 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पांच विधायको ने जीत हासिल की। इस बार बाकी अन्य चार विधायकों को भाजपा ने टिकट दिया, लेकिन उनको टिकट नहीं दिया। इस बात से अंजान की उनका टिकट आखिर क्यों काटा गया, इस पर 20 सवाल खड़े करते हुऐ बैजनाथ रावत ने गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लिखित पत्र भेजा है। शहर में जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता करते हुऐ हैदरगढ़ के निवर्तमान विधायक बैजनाथ रावत ने भाजपा पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने आपने आप को भाजपा का समर्पित नेता बताते हुऐ प्रेसवार्ता में कहा कि बहुत बड़ा कारण तो नहीं है। लेकिन हैदरगढ़ विधानसभा में मेरा तरह-तरह से घेराव करने के साथ असत्य प्रचार किया गया। उन्होंने बताया कि जिस दिन मेरा टिकट काटकर हैदरगढ़ सीट से दिनेश रावत को भाजपा से टिकट मिला तो भाजपा के वरिष्ठ नेता सुन्दरलाल दीक्षित के साथ मेरे नई सड़क स्थित पेट्रोल पम्प पर पहुँचकर गोले दागकर जिंदाबाद मुर्दाबाद की नारेबाजी करके मेरी बेइज्जती करने का काम अंजाम दिया। उन्होंने सुन्दरलाल दीक्षित पर सदस्य जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगते हुऐ यह भी कहा कि उन्ही की बदौलत पार्टी ने मेरा टिकट काटा है। विधायक बैजनाथ ने अपनी सफाई देते हुऐ कहा कि मैंने कभी जाति की राजनीति नहीं की, बल्कि विपक्षियों ने उनकी क्षवि बिगाड़ने काम काम किया है। उन्होंने गृहमंत्री को भेजे गये 20 प्रश्नों के पत्र में मुख्य मुद्दा अपना टिकट काटे जाने की वजह रखा है, बैजनाथ का कहना है कि अगर उन्हें अपना टिकट काटे जाने की वजह मालूम हो जाते तो अपनी गलती में सुधार करेंगे, क्योंकि उन्हें अभी राजनीति की लम्बी पारी खेलनी है। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि इस बार भाजपा के वोट प्रतिशत में हैदरगढ़ सीट में पांच से 10 प्रतिशत बढ़त सुनिश्चित है। इसकी वजह बताते हुऐ उन्होने कहा कि जो मतदाता मुझसे नाराज थे वें भी भाजपा को ही वोट देंगे और मैं भी भाजपा के लिये काम करूंगा।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

