अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़,जिलाबदर अपराधी सहित 02 गिरफ्तार

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

बाराबंकी थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, जिलाबदर अपराधी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11 अदद निर्मित/अर्धनिर्मित शस्त्र, कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद –

जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध एवं विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07.02.2022 को थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधी नसरू पुत्र बली उर्फ कली निवासी ग्राम चिर्रा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी तथा अभियुक्त सराफत पुत्र अयूब निवासी खजुरी थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी मूल निवासी–रानीकपुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर कब्जे से दो अदद देशी तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं निशांदेही पर 09 अदद निर्मित-अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0-51/22 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम तथा मु0अ0सं0- 52/22 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त नसरू शातिर अपराधी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। अभियुक्त नसरू उपरोक्त को जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा दिनांक- 19.01.2022 से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

Don`t copy text!