पूर्व विधायक मीता गौतम के नामांकन में उमड़े बसपाई, समर्थकों में उत्साह
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
जनता का समर्थन आज भी मीता गौतम के साथ: अजय गौतम
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी से कुर्सी विधानसभा प्रत्याशी मीता गौतम ने पार्टी पदाधिकारी व समर्थकों के साथ सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विदित हो कि कुर्सी विधानसभा से मीता गौतम ने दिग्गज कांग्रेसी नेता डा पी.एल पुनिया को चुनाव हराया था। और विधायक चुनी गई थी। इसके बाद नए परिसीमन में यह सीट सामान्य हो गई। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में एक बार सपा और एक बार भाजपा जीती। इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती ने जातीय समीकरण को साधते हुए सामान्य सीट पर एक बार फिर मीता गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है। सोमवार को मीता गौतम अपने तमाम समर्थकों, पार्टी के पदाधिकारियों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंची। इस दौरान बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल अजय गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल कराया। बसपा के सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल अजय गौतम ने कहा कि बसपा सभी जाति और समुदाय को एक साथ लेकर चलने के लिए सरल स्वभाव की महिला मीता गौतम को कुर्सी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। उन्हें कुर्सी विधानसभा की जनता से लगातार प्यार और उसने मिल रहा है। उन्होंने पार्टी संगठन के लोगों से प्रचार प्रसार तेज करने के लिए भी निर्देशित करते हुए कहा है कि कुर्सी विधानसभा के सभी मतदाताओं के पास सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी संपर्क करें और उन्हें मायावती के शासनकाल की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान मीता गौतम ने बसपा सुप्रीमो मायावती और बसपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ता पर इतना बड़ा भरोसा करके कुर्सी जैसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। बसपा प्रत्याशी ने कहा कि परिसीमन बदलाव के बाद से कुर्सी विधानसभा काफी पिछड़ा हो गया है। सपा और भाजपा के विधायकों ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का प्यार और स्नेह आज भी उन्हें मिल रहा है। लोग पार्टी के साथ जुड़कर एक बार फिर से मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का सपना संजो रहे हैं। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष अनिल गौतम, राम प्रताप मिश्रा, विजय कुमार, रमेश रावत, आर.पी गौतम, राजेंद्र गौतम, सुरेश गौतम सहित बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

