जनता का मोह भाजपा सरकार से भंग: गौरव रावत

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल

पूर्व प्रमुख ने किया जैदपुर सपा प्रत्याषी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

मसौली बाराबंकी। प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। प्रदेश की जनता का मोह भाजपा सरकार से भंग हो गया है प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय है। उक्त विचार मंगलवार को सपा के जैदपुर के प्रत्यशी गौरव कुमार रावत के मसौली स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र वर्मा ने व्यक्त किये। सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता का नुकसान हुआ है हर क्षेत्र में जनता का कोई भी काम भाजपा सरकार ने नहीं किया। वहीं विधायक गौरव रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे इस समय समाजवादी पार्टी की बयार चल रही है सपा सरकार के कार्यकाल में जो काम हुए थे उसके अलावा भाजपा सरकार ने अपने पूरे पाच साल के कार्यकल में कोई काम नहीं किया। प्रदेश में किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गए भाजपा सरकार में अपनी फसल बोने के लिए खाद के लिए दर-दर भटकना पडा है किसानों की तैयार फसल को सरकारी केन्द्रो पर तौला नहीं गया विचलियों का बोलबाला रहा है। सरपंच दादा की अध्यक्षता तथा जिला सचिव ओम चन्द्र यादव के संचालन में हुए उक्त उदघाटन समारोह को मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवाई, जैदपुर चेयरमैन रियाज, विधानसभा अध्यक्ष मो. उबेद सानू, अवधराम वर्मा प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमुख राईस अहमद, ब्लाक अध्यक्ष पिंकू सैनी, विधानसभा उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा महासचिव पप्पू वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मुशार्रफ, मो0 आलम पूर्व प्रधान, जगरूप वर्मा, फकीर अली, उमाकान्त यादव, पप्पू वर्मा प्रधान, कामिल अली, नाजिम अली, सुरेश वर्मा प्रधान, शकील अंसारी पूर्व, रंजीत वर्मा, लवकुश वर्मा, अखिलेश वर्मा जिला पि0प्रकोष्ठ आदि लोग उपस्थित रहे।एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल

Don`t copy text!