प्रियंका गांधी ने बिना अनुमति अपनी ससुराल में निकाला रोड शो, कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी पर मुकदमा
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी ससुराल मुरादाबाद में रोड शो निकाला तो पार्टी के प्रत्याशी रिजवान कुरैशी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन पर बिना अनुमति रोड शो निकालने का आरोप लगा है। जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रिंकू की तहरीर पर मुगलपुरा थाना पुलिस ने आचार संहिता उल्लघंन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद आरोपितों के नाम शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनुमति केवल वाहनों की मांगी गई थी। बिना अनुमति के रोड शो करने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

