बाराबंकी जनपद बाराबंकी में विधानसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग से नियुक्त सभी मा. प्रेक्षकों ने देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसर के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए तथा जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर की गई तैयारियों को देखा।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि बिना किसी पक्षपात या दबाव के निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराएं। निर्देश दिए कि सभी फ्लाइगं स्क्वाॅयड व स्टेटिक सर्विलांस टीमों के द्वारा सक्रियता से कार्य किया जाएं। अन्तर्जनपदीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाय। सोशल मीडिया पर मानीटरिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए मा0 प्रेक्षकों ने कहा कि एमसीएमसी कमेटी को और अधिक सक्रिय करते हुए निगरानी बढ़ा दी जाय तथा सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली हर घटना, प्रचार, संदेशों, आडियो-वीडियो की मानीटरिंग की जाय।
मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं निर्वाचन आयोग के अनुसार हर हाल में दुरूस्त हों, यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सी-विजिल एप का व्यापक प्रचार कराने तथा उसे प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने विधानसभावार मतदाताओं, ईवीएम, वीवीपैट आदि की उपलब्धता, रेंडमाइजेशन, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्था, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं के लिए किए गए प्रबंधों, कोविड नियंत्रण को लेकर की गई तैयारियों, मतदान कार्मिकों की आवश्यकता एवं उसके सापेक्ष तैनाती, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्थिति, मतदान कार्मिकों को गन्तव्य तक ले जाने वा लाने, सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, उपलब्धता, वाहनों का प्रबंध, जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई निरोधात्मक कार्यवाही आदि के बारे में विस्तार से बताया गया जिस पर मा0 प्रेक्षकों ने संतोष व्यक्त किया।
बैठक में, समस्त प्रेक्षक गण, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/राकेश कुमार सिंह सहित सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
।

