मसौली बाराबंकी। कस्बा बड़ागांव में चल रही रामलीला (धनुषयज्ञ) के अंतिम दिन सैकड़ों भक्तो के साथ डीजे की धुन पर राम बारात निकाली गयी।जगह जगह कलेवा व आरती की गई। रामलीला मैदान से मनमोहक झांकियों में सजी भगवान श्रीराम, माता जानकी की बारात निकाली गयी जो मोहल्ला पूरब टोला, बड़ीचैक, बड़ी मस्जिद, हरिजन बस्ती, मडीटोला, आईमाहार, नालीपर, मंझपटिया होते हुए देर शाम रामलीला मैदान में जाकर समाप्त हुई। बारात भृमण के दौरान जगह जगह कलेवा का आयोजन किया गया।तथा आरती उतारी गयीं। डीजे की धुन एव अबीर गुलाल के साथ सभी भक्तिगण मदमस्त होकर जयश्रीराम का उदघोष करते हुए चल रहे थे जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। बारात भृमण के दौरान महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा की और जगह जगह खाध सामग्री का वितरण किया गया। रामलीला समापन पर कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश वर्मा, श्यामाचरण गुप्ता, उमेश जयसवाल, कल्लूराम यादव, मनमोहन सैनी, मनीष श्रीवास्तव, राजू जयसवाल, बबलू वर्मा रामशरण जयसवाल रामू वर्मा, लल्लू यादव, राजेन्द यादव, शुभम वर्मा, लवकुश वर्मा, जगत नरायण वर्मा, अवधराम गुप्ता, आशीष त्रिवेदी,रतिभान यादव सहित भारी संख्या में भक्तिगण मौजूद थे।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
Related Posts

