सोशल मीडिया पर छाया है, किसान आन्दोलन का मुद्दा! कई किसानों ने सोशल साइट्स पर वायरल किया है पोस्ट
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। जनपद में चुनाव के बाद कई मतदाताओं ने सोशल साइट्स पर यह लिखकर सनसनी फैला दी है कि मेरा वोट 700 किसान शहीदों के नाम, जिससे भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े हो गये हैं, और लोगों में चर्चा हो रही है क्या इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है। साफ स्थिति का आंकलन 10 मार्च को ही पता चलेगा।
मालूम हो कि देश का सबसे बड़ा आन्दोलन जो लगभग एक वर्ष तक चला जिसमें लगभग 700 किसान शहीद हो गये, बाद में केन्द्र सरकार ने किसान बिल को वापस ले लिया तब जाकर दिल्ली से किसान अपने अपने घरो को वापस लौटै। इस सम्बंध में जब जांच पड़ताल किया गया तो देखा गया कि सैकड़ों किसानों ने अपना वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर फोटों अपलोड किया और साफ-साफ लिखा कि इस बार मेरा वोट 700 किसानों की श्रद्धांजलि के रूप में दिया गया है, तो किसी ने लिखा कि मेरा वोट किसान आन्दोलन को समर्पित, जय जवान, जय किसान आदि तरह की बातों को लिखकर वायरल किया गया है। मालूम हो कि उक्त आन्दोलन की आग अभी ठण्डी नहीं हुई आन्दोलन की आग अभी भी किसानों के अन्दर ही अन्दर सुलग रही है।
अब देखना यह है कि क्या परिणाम आयेगा या सत्ता का परिवर्तन होगा या यही सरकार पुनः बनेगी यह तो आने वाली 10 मार्च को पता चलेगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

