छत के कुण्डे से लटकती मिली नवयुवक की लाष

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय अन्तर्गत बीती रात एक नवयुवक की लाश संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर कमरे में छत के कुण्ड के सहारे लटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने घटना को आत्महत्या बता रही है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम तासीपुर निवासी विनीत दूबे पुत्र ज्ञानचन्द्र दूबे हमेशा की तरह बीती रात घर पर खाना खा करके अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह जब काफी देर तक विनीत नही उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो सभी के होश उड़ गये। कमरे में छत के कुण्डे से गमछे के सहारे विनीत की लाश लटक रही थी। परिजनों ने इसकी सूचना बदोसरांय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस सम्बन्ध मंे उपनिरीक्षक का कहना था कि देखने में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी हकीकत सामने आयेगी। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था सभी का कहना था कि आखिर विनीत ने यह कदम क्यों उठाया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!