सर्किल के तीनों थानो में आयोजित समाधान दिवस में 8 मामलों में 3 निस्तारित
अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् अनिल कुमार मिश्रा के साथ मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)समाधान दिवस पर भी मौसम का असर देखने को मिला रूदौली सर्किल के तीनों थानों पर आयोजित समाधान दिवस में मात्र 8 मामले ही दर्ज हुए जिनमे 3 मामलो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है।
मवई थाना में उप जिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में तीन मामले दर्ज हुए।प्रभारी निरीक्षक मवई चन्द्रभान यादव ने बताया कि राजस्व से सम्बन्धित तीन मामलों के निस्तारण के लिये पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार,लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सौरभ सिंह,राम लखन,सत्यनरायन पाठक आदि लोग उपस्थित थे।थानाध्यक्ष पटरंगा संतोष कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में 4 शिकायते दर्ज की गयी जिनमे 2 मामलो का निस्तारण मौके पर करते हुए शेष के निस्तारण के लिए राजस्व व् पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी है।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी सहिंत अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।वहीँ रुदौली कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता नायाब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने की।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि समाधान दिवस में भूमि विवाद की एक शिकायत आई थी।टीम भेजकर समाधान करा दिया गया है।इस अवसर पर एसएसआई शमशाद अली,चौकी प्रभारी गिरा संतोष त्रिपाठी,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,रामकेवल यादव,अनुपम वर्मा,लेखपाल यशवन्त प्रताप,सुभाष मिश्रा,विजय मिश्रा,रामबरन सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

