गैंगेस्टर के आरोपियों पर चला पुलिस का चाबुक, पांच गिरफ्तार
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके गैंगेस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी सुबेहा और थाना प्रभारी लोनीकटरा ने भी एक-एक गैंगेस्टर एक्ट के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह ने निगोहा तिराहा टैम्पों स्टैण्ड के पास छापा मार करके गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थाना घुंघटेर के ग्राम सोहीपुर मजरे दीनपनाह निवासी क्रमशः मो. कैश पुत्र मंजूद अहमद इसी गांव के मो. शमशेर पुत्र मो. खालिक व मुनीम पुत्र वहाब खां को गिरफ्तार कर धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जेल भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ लोनीकटरा थाना प्रभारी ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट के वांछित चल रहे जनपद उन्नाव के थाना असोहा के ग्राम पितनाखेड़ा निवासी संतराम पुत्र बैजू को दहिला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। वहीं थाना प्रभारी सुबेहा शिवनारायन सिंह ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर छापा मार के सिंधियांवा तिराहे के पास से इसी गांव के निवासी गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी अल्ताफ पुत्र जलील अहमद को गिरफ्तार किया।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

