सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अन्तर्गत बीती रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े वन विभाग के गमले से जा भिड़ी जिसमें बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ मसौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मारकर युवक को गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी रिंकू (25) पुत्र देवी दयाल शनिवार को देर रात लगभग 10 बजे अपने भाई मोहम्मदपुर खाला चौराहा पर लेने जा रहे थे। बेलहरा से निकलने के बाद मोहारी पुलिया से पहले आनंद धर्म कांटा के पास रोड किनारे वन विभाग के द्वारा बनाए गए गमले से टकराकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सामने पड़े पत्थर से जा टकराई। घटना देर रात की होने के कारण पुलिस को भी सूचना करीब 11 बजे रोड से निकल रहे राहगीरों से मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी फतेहपुर भेजा। युवक की पहचान करके परिजनों को रात करीब 12 बजे सूचना दी गई। रात में रोते बिलखते परिजन सीएचसी फतेहपुर पहुंचे। घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही रिंकू ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कार ने बाइक में मारी टक्कर

थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी सतेन्द्र कुमार (25) पुत्र राम सिंह अपनी बहन की ससुराल बासीनपुरवा से वापस लौट रहा था। बाराबंकी रामनगर हाइवे पर बड़ागांव मोड पर सड़क पर कर रहा था। इसी दौरान बाराबंकी शहर जा रहा सफदरजंग थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कटरा निवासी नावेद (28) पुत्र सिराज भी बड़ागांव मोड पर पहुंचा। बाराबंकी की ओर जा रही एक कार ने दोनों की बाइकों में टक्कर मारकर भाग निकली। हादसे में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मसौली पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिकता उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

Don`t copy text!