बुजुर्गों को अब नहीं काटने होंगे थाने के चक्कर: थानाध्यक्ष समस्याओं को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने की थाने में बैठक
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
त्रिलोकपुर बाराबंकी। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा योजना ‘सवेरा‘ के तहत सीनियर सिटिजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने थाना मसौली में आयोजित हुई। इस मौके पर 45 पंजीकरण किए गए। एसएचओ राघुवेन्द्र प्रताप रावत ने इलाके के बुजुर्गों के साथ बैठक करके उन्हें वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा योजना ‘सवेरा‘ के बारे में विस्तृत रूप से बताया। थानाध्यक्ष ने कहा ये सीनियर सिटिजन्स के लिए शानदार पहल है। यूपी में अब सीनियर सिटिजंस को पुलिस हेल्प के लिए थाने चैकी के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि पुलिस घर बैठे उनकी मदद करेगी। पुलिस की सीनियर सिटिजन ‘सवेरा‘ योजना के जरिए। पुलिस की आपात सेवा डायल 112 से सीनियर सिटिजन को बाकायदा उनसे संपर्क कर जोड़ा जाएगा। इसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। बैठक में बताया कि लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ अब पुलिस वरिष्ठ लोगों को सहारा भी देगी। यूपी के डीजीपी की पहल पर यह योजना तैयार की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बुजुर्गों से सहयोग की अपील की बताया कि इस योजना में शामिल पंजीकरण के वक्त वरिष्ठ नागरिक का पता सहित पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। रजिस्टर्ड नंबर से जैसे ही वरिष्ठ नागरिक 112 नंबर पर कॉल करेगा, उसका रेकॉर्ड पुलिस की स्क्रीन पर आ जाएगा। 15 से बीस मिनट में पीआरवी कॉलर की मदद को उपलब्ध हो जाएगी। इस मौके पर एसएसआई रंजीत सिंह, पंडित त्रिपाठी, समेत स्टॉप मौजूद था।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

