बाराबंकी। थाना कुर्सी अन्तर्गत ग्राम उमरा में स्थित यूपी साइड इंडस्ट्रीयल ऐरिया में बंद पड़ी फैक्ट्री के अन्दर एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया मृतक का नाम प्रताप है लोगो ने बताया प्रताप दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था आसपास के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी एक युवक बंद पड़ी फैक्ट्री के पास एक पेड़ से लटका हुआ है इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पेड़ से नीचे उतारा गया जिसकी पहचान प्रताप पुत्र जगदीश निवासी लखीमपुरखीरी पाया गया गया जो कि गांव खनता खोदनिया थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी का रहने वाला बताया जा रहा है प्रताप पुत्र जगदीश यूपी साइड इंडस्ट्रियल एरिया में ही लगभग एक साल से दिहाड़ी मजदुरी का काम करता था मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना क्रम में जब और थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुर्सी से जानकारी ली गई तो उन्होने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य जांच के दौरान सामने आएंगे उस विषय पर संज्ञान लेते हुए जो भी विधिक करवाई होगी वो की जाऐगी।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

