बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दरियाबाद इकाई के द्वारा आज दरियाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत स्टेशन की साफ-सफाई की गई, अभाविप के कार्यकर्ताओं ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर स्वछ भारत स्वस्थ भारत के संदेश को गति दिया। वहीं दरियाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर विजय सिंह ने विद्यार्थी परिषद की इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए साफ-सफाई पर बल देते हुए इसका हिस्सा बने और उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करना एक बेहतरीन संदेश का वाहक है और ऐसे ही कार्यों के बदौलत ही समाज में नई चेतना का संचार हो रहा है। जबकि अभाविप के कार्यकर्ताओं ने निरंतर सफाई अभियान, वृक्षारोपण आदि जैसे कार्यक्रमों की सहायता से स्टेशन को सुंदर बनाए रखने का प्रयास करते रहे हैं। वहीं स्टेशन के सफाई कर्मी ने कार्यकर्ताओं के पहल की तारीफ करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति अगर यही सोच रखें तब स्टेशन में कभी गन्दगी न होगी। कार्यक्रम में आकाश पटेल, अनुज वर्मा, गजेन्द्र संह, शशिकांत, शुभम, ज्ञानचंद्र, सत्येन्द्र, मुकेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

