एबीएसए ने नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी’
एसएम न्यूज़24टाइम्स शिव शंकर बाजपाई की रिपोर्ट बंकी ब्लॉक
देवा, बाराबंकी। एसएम न्यूज़24टाइम्स देवा शिक्षा क्षेत्र के आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन सलारपुर के प्रांगण में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधानाध्यापकों अध्यक्षों उपाध्यक्ष की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की आराधना करके खंड शिक्षा अधिकारी रामनारायण यादव के द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने नई शिक्षा नीति एवं सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों का विस्तृत परिचय दिया कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षों उपाध्यक्षों को उनकी भूमिका समझाई गई और नेतृत्व कर्ता के रूप में उनका कैसे विकास हो इसकी चर्चा की गई सभी संदर्भ दाताओं चारू गर्ग सूर्य त्रिपाठी तथा प्रीति मौर्या ने समिति के गठन के महत्व एवं कार्यों की चर्चा की कार्यक्रम में विजय प्रताप सिंह मनोज श्रीवास्तव शरद गुप्ता, जितेंद्र यादव, विकास वर्मा, गीता देवी, चंद्रप्रभा अशोक कुमार वर्मा ,अनुज कुमार नीरज श्रीवास्तव, आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स शिव शंकर बाजपाई की रिपोर्ट बंकी ब्लॉक

