डाकघरों की दो दिवसीय की राष्ट्रव्यापी हड़ताल जारी
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी।एसएम न्यूज़24टाइम्स सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों व निजीकरण के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा दिनांक 28 मार्च से 29 मार्च तक अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवाहन किया गया है जिसके तहत पोस्टल ज्वाइंट काउंसलिंग ऑफ एक्शन के बैनर तले बाराबंकी मंडल के सभी डाक कर्मचारी व ग्रामीण डाक सेवक दो दिनों से हड़ताल पर बैठे है स राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल की प्रमुख मांगे नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करना,अनुकंपा नियुक्ति 5ः की सीमा को समाप्त करना,18 महीने के डी.ए.एरियर के भुगतान की मांग तथा सरकारी विभागों का निजीकरण रोकना, नेटवर्किंग संबंधी समस्या को सुधारना, ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करना, आठवां वेतन आयोग का गठन करना आदि है उक्त मांगों को लेकर आज दिनांक 28 मार्च से बाराबंकी प्रधान डाकघर प्रांगण में उपस्थित होकर डाक कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया है इस मौके पर राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव विष्णु कुमार मिश्र, ऑल इंडिया कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव प्रशांत वर्मा, पोस्टमैन व एम.टी.एस. एस. संवर्ग के मंडलीय सचिव सुरेंद्र वर्मा तथा ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के शाखा सचिव भगौती प्रसाद व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एवं मनोज कुमार अशोक वर्मा, रमन श्रीवास्तव, विशाल सिंह, वीरेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। डाकघरों में कामकाज ठप रहने से आम जनता को काफी समस्याएं रही।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

