स्टे के बावजूद कब्जे का प्रयास कर रहे दबंग
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। स्टे के बावजूद भी दबंग एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने स्थानीय स्तर पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
नगर के मुहल्ला नवादा निवासी जागन लाल पुत्र राजाराम ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि उसकी ईसापुर नवादा के रकबे में भूमि स्थित है। वह अपने हिस्से का मालिक है। उसकी जमीन पर परिवार के ही दबंग कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने एसडीएम कोर्ट में शरण ली। कोर्ट ने मुकदमे के दौरान सभी खातेदारों को न्यायालय के निर्णय तक किसी भी तरह का निर्माण अथवा कब्जा करने पर स्थगन आदेश जारी कर दिया। इसके बावजूद भी दबंगों ने कई बार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित ने तहसील, कोतवाली में कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

