नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष के परिजनों को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। गांव की माटी में पली होनहार छात्रा मरयम अहमद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए गांव एव जिले का नाम रोशन किया है। नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष के परिजनों को जनप्रतिनिधियों एव समाजसेवियों ने बधाई दी है।
मेलारायगंज निवासी समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद शहंशाह एव डॉ0 इरम यूनुस की पुत्री मरयम अहमद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज छात्रसंघ के हुए चुनाव में शानदार जीतदर्ज कर पिता की भांति राजनीतिक सफर का आगाज किया है। नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष मरयम के पिता मोहम्मद अहमद शहंशाह सिरौलीगौसपुर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य है तथा वर्ष 1988 में लखनऊ स्थित क्रिश्चियन डिग्री कालेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके है तथा जिले में समाजसेवा के रूप में प्रमुख रूप से जाने जाते है। मरयम अहमद ने अपने पिता के पद चिन्हो पर चलते हुए इस विजय के साथ अपने माता पिता एवं ग्राम मेलारायगंज बाराबंकी का नाम रौशन किया। गांव की माटी की छात्रा के शहर की चकाचौंध दिल्ली में शानदार जीत हासिल करने पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवाई, समाजसेवी सेठ इरफ़ान अंसारी, वीरेंद्र विक्रम सिंह, नाजनीन किदवाई, शकील सिद्दीकी सहित तमाम लोगों ने मुबारक बाद दी है।
जिला पंचायत की बैठक में बधाइयों का तांता
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपर मुख्य अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक में ऐसे जिला पंचायत सदस्य मौजूद है जिनकी पुत्री मरयम अहमद ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत सहित सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, प्रमुख रईस आलम, आकाश पांडेय, रेनू वर्मा, मिंटू सिंह सहित समस्त जिला पंचायत सदस्यों एव अधिकारियों ने बधाई दी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

