25 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु
25 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु
मसौली बाराबंकी। लखनऊ – गोण्डा रेलमार्ग पर स्थित रफी नगर एव बिंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है।
शनिवार की सुबह बिंदौरा गेटमैन ने थाना मसौली को सूचना दी कि रफीनगर रेलवे स्टेशन एव बिंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक का शव पड़ा है जिसकी मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेते जमातलासी ली तो मृतक की जेब से बीड़ी व माचिस के अलावा कोई अन्य वस्तु नही मिली जिससे शव की शिनाख्त हो सके। मृतक काले की रंग की जैकेट एव लाल रंग का लोवर पहने हुए हैं जिससे प्रतीक होता है कि मृतक मनबुद्धि का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

