तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। शानिवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शानिवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अमरेश कुमार रावत पुत्र राम लाल रावत निवासी लालापुर मजरे पिपरौली थाना जहांगीराबाद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना जहांगीराबाद पर मु.अ.सं.-92/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, उ.नि. आलोक कुमार सिंह, हे.का. इनामुल हक, हे.का. जितेन्द्र यादव मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!