शिक्षा वित्तविहीन शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी कर रहे सौतेला व्यवहार: तेज कुमार वित्तविहीन शिक्षकों को परीक्षक ना बनाकर सरकार की किरकिरी कर रहे
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश के भ्रष्ट एवं लापरवाह शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने को बचाने के लिए और सरकार से वाहवाही लूटने के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में वित्तविहीन शिक्षकों को परीक्षक ना बनाकर सरकार की किरकिरी कर रहे । जिसकी जानकारी वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा उन्होंने कहा की 92ः शिक्षा देने वाले वित्तविहीन शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहे 8ः में राजकीय वसहायता प्राप्त शिक्षक है पहले यह वित्तविहीन के शिक्षक बोर्ड का सभी कार्य करते थे जिससे समय पर परिणाम आ जाता था लेकिन इस बार शिक्षा विभाग के अधिकारी सबसे पहले प्रयोगात्मक परीक्षक वित्तविहीन शिक्षकों को नहीं बनाया इसके बाद 23 अप्रैल से प्रारंभ उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए परीक्षक भी नहीं बनाया जिससे मूल्यांकन केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया और मूल्यांकन भी तीव्र गति से नहीं हो पाया जिससे परीक्षा परिणाम देरी से आने की संभावना है सरकार को एहसास हो गया बिना वित्तविहीन शिक्षकों के मूल्यांकन नहीं हो सकता जब इस बात की जानकारी ऊपर तक पहुंची तो वहीं शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारी जिन्होंने उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के कार्य से वित्तविहीन शिक्षकों को वंचित किया था आनन-फानन में आदेश देकर वित्तविहीन शिक्षकों को परीक्षक बनाकर लिस्ट जारी कर दी अगर पहले ही वित्तविहीन शिक्षकों को परीक्षक बना देते तो सरकार मूल्यांकन में विफल नहीं होती शिक्षा विभाग के अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं तथा छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे सरकार जब तक इन भ्रष्ट अधिकारियों को हट आएगी नहीं तब तक यह शिक्षा विभाग नहीं सुधरेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

