गायत्री महायज्ञ भूमि पूजन समारोह एक मई को होगा संपन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आगामी 5 मई से 8 मई तक राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले देव परिवार विस्तार 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हेतु 1 मई दिन रविवार को भूमि पूजन समारोह संपन्न होगा जिसके लिए सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं । उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बाराबंकी के वरिष्ठ प्रतिनिधि ए. पी. शर्मा ने बताया कि 1 मई दिन रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में विशाल भूमि पूजन कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा, जिसमें जनपद के समस्त ब्लॉकों के कार्यकर्ता, प्रज्ञा मंडल/ महिला मंडल के समय दानी कार्यकर्ता भारी संख्या में सम्मिलित होंगे। श्री शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन संपन्न होते ही युद्ध स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो जाएंगी। यज्ञशाला निर्माण से लेकर रंगाई-पुताई, टेंट-लाइट, साउंड आदि सभी व्यवस्थाएं समयदानी कार्यकर्ता जिम्मेदारी से पूर्ण निष्ठा से संभाल लेंगे। आयोजन को भव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों का बंटवारा करके समयदानी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

