विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते आज सुबह से ही सहसवान नगर एवं ग्रामीणों की सप्लाई पूरी तरह ठप है ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
लगभग 13 घंटे से विद्युत सप्लाई बंद पड़ी है जबकि नियमानुसार अगर लगातार 5 घंटे तक विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं होती है तो देना होगा उपभोक्ताओं को 50 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना देने का प्रावधान है।
सहसवान। लगातार 13 घंटे से सहसवान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई ठप्प पड़ी है जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए बैठे हैं उपभोक्ता लगातार एस डी ओ विद्युत विभाग एवं जेई ने अपने सीयूजी नंबर बंद कर लिए हैं जिससे जनता में भारी रोष देखने को मिल रहा है नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं महिलाओं एवं मरीजों का हाल बुरा है लोगों के इनवर्टर आदि भी ठप हो चुके हैं फ्रिज के अंदर रखी सब्जियां एवं मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन एवं दुकानदारों के यहां आइसक्रीम आदि भी खुलकर बेकार हो चुकी हैं इसका आखिर जिम्मेदार कौन बनेगा जिम्मेदारों ने अपनी आंखें बंद कर फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं। जबकि सहसवान नगर में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विजिलेंस एवं विद्युत विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर लोगों से अवैध वसूली करने पर तुली हुई है और गरीब मजदूर, बेसहारा विद्युत उपभोक्ताओं से फोटो खींच एवं वीडियो बनाकर डरा धमका कर उनसे जमकर वसूली की जा रही है।
इस बाबत उप जिलाधिकारी सहसवान महिपाल सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया विद्युत कटौती को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

