जिले में टॉपटेन बदमाशों की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूं में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक करोड़ 50 लाख की संपत्ति पुलिस जब्त कर चुकी है। यह वो संपत्ति हैं, जिसे गैंगस्टर्स ने बदायूं में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक करोड़ 50 लाख की संपत्ति पुलिस जब्त कर चुकी है। यह वो संपत्ति हैं, जिसे गैंगस्टर्स ने अपराध की दुनिया में रहकर अर्जित की थी। वहीं तकरीबन 50 लाख की संपत्ति और चिह्नित हुई है, जिसे जब्त करने के लिए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की ओर से डीएम को प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद पुलिस उसे भी जब्त कर लेगी।
शासन स्तर से 25 मार्च को निर्देश दिए गए थे कि गैंगस्टर्स व टॉप-10 अपराधियों को सूचीबद्ध करके उनकी संपत्ति जब्त की जाये। फिर चाहे वो मकान हो या दुकान या फिर घरेलू सामान। स्थानीय स्तर पर बड़े शातिरों और खासकर प्रतिबंधित पशुओं के मांस के तस्करों के खिलाफ पहले ही गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी थी। जबकि इसके बाद उन्हें सूचीबद्ध करके संपत्तियों पर सिस्टम कब्जा कर रहा है।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

