अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। बारात में शामिल होने घर से निकला था युवक।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूं। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शुरूआत में परिवार वालों को लगा कि किसी ने उस पर हमला किया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन संतुष्ट होकर शव अपने साथ ले गए हैं। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिल सकी थी।

घटना उसावां थाना क्षेत्र की है। इस इलाके के गांव गूरा बरेला में रहने वाला पुष्पेंद्र (32) शादी समारोह में जाने के लिए बाइक से घर से उसावां को रवाना हुआ था। जबकि देर रात पुलिस को वह सड़क किनारे घायलावस्था में मिला। पुलिस उसे सीएचसी ले गई और भर्ती करा दिया। पुष्पेंद्र की हालत काफी गंभीर थी और वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। हालांकि जेब में मिले दस्तावेज व मोबाइल आदि के जरिये पुलिस ने उसके परिजनों को पता लगाया और सूचना दी तो परिजन रात में सीएचसी पहुंच गए। यहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों को जिस हालत में युवक मिलने की जानकारी हुई, उससे उन्हें हत्या की आशंका थी। हालांकि उन्होंने खुलकर पुलिस को तहरीर नहीं दी। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी समेत हाथ में चोट और रगड़ के निशान मिले तो डॉक्टर ने एक्सीडेंट में मौत की पुष्टि की। इस पर परिजन शव लेकर चले गए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!