सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के वार्डो , ओपीडी , लेबर रूम सहित अभिलेखो की जांच पड़ताल की।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता चेक करने आयी भारत सरकार की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के वार्डो , ओपीडी , लेबर रूम सहित अभिलेखो की जांच पड़ताल की। अस्पताल के रखरखाव एव साफ सफाई से टीम सन्तुष्ट दिखी।
शुक्रवार सीएचसी बड़ागांव पहुँचे केंद्रीय टीम में शामिल मनोज शर्मा, मित्तल थपियाल,क्रितिका शुक्ला, महिमा दीक्षित,जे पी मोरगन, संजय मोकिम, मनीष चड्डा ने इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड,दवा वितरण कक्ष, पैथालॉजी, आपरेशन कक्ष, एवं विभाग से जुड़े अभिलेखों की जांच की। क्षय रोग नियंत्रण कक्ष पहुँची केंद्रीय टीम ने क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या एवं उनको भेजी धनराशि आदि का भी जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने आयुष की डाक्टर प्रीति वर्मा से गर्भवती महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की तथा इमरजेंसी में तैनात डाक्टर कुँवर सर्वेन्द सिंह से आपातकालीन सेवाओ की जानकारी ली टीम सदस्यों ने टीकाकरण कक्ष में टीम में पहुंचकर अभिलेख एवं वैक्सीन को देखा। प्रसव एवं मरीज भर्ती वार्ड का भी निरीक्षण किया और मौके पर मिली महिला मरीजों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव अधीक्षक डॉ संजीव कुमार, डॉ 0 अनुप्रिया, डा0 सुनीता पाल, डॉ0 प्रीति वर्मा, आशाराम चौधरी रोहित रॉय सहित स्टाफ के लोग मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

