पंकज गुप्ता ‘पंकी’ द्वारा वृद्धाश्रम में केक काटकर,हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी आज 05 जून 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर भाजपा ओ0बी0सी0 मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज गुप्ता ‘पंकी’ द्वारा वृद्धाश्रम में केक काटकर, मिष्ठान एवं फलाहार वितरण कर बाबा जी के जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि योगी जी यू पी के कर्णधार है जहाँ एक ओर उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया गया था बाबा जी के आने के बाद से बहुत बदल गया है उत्तर प्रदेश, आगे उन्होनें शुभकामनायें देते हुए योगी जी के दीर्घायु होने की कामना भी की तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण पर भी जोर देते हुए वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर बतकही के संयोजक मनीष परिहार, ऋषि शर्मा, हर्षिका रस्तोगी, अभय मिश्रा, शिवम निगम, गुंजन शर्मा, आशीष सिंह, सिद्धार्थ कनौजिया आदि लोगों की उपस्थिति रही ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

