मसौली बाराबंकी विगत कई वर्षों से श्री राम लीला सेवा समिति दशहरा बाग के तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली रामलीला इस वर्ष भव्य आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। दरअसल विगत 2 वर्षों से कोविड-19 के चलते रामलीला समिति द्वारा रामलीला के समस्त प्रकार के कार्यक्रमों को रोक दिया था अगर विगत वर्ष की बात करें तो प्रशासन ने रामलीला की अनुमति दी लेकिन सशर्त अनुमति होने के कारण रामलीला समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि भीड़ को नियंत्रण न कर पाने की दशा में रामलीला नहीं कराई जाएगी।
कोरोना महामारी पर अंकुश को देखते हुए श्री राम लीला सेवा समिति के पंजीकृत सदस्यों द्वारा एक आकस्मिक बैठक जनपद के दशहरा मंदिर में की गई जिसमें सर्व सम्मति से या निर्णय लिया गया कि वर्ष 2022 में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा जिसमें शोभा यात्रा से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में मशहूर रावण की सेना, एवं प्रभु श्री रामचंद्र की झांकियां निकाली जाएंगी इसके साथ ही विविध धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
समिति के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि इस बार रामलीला का आयोजन विधिविधान से किया जाएगा, जिसमे विविध कार्यक्रमो के साथ अन्य कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा, इस बैठक में रामलखन श्रीवास्तव, सुधीर सिंह सिद्धू, सरदार भूपेंद्र,अनिल अग्रवाल, राजेश कृष्णा, राजू पटेल, सुशील गुप्ता, अंकित गुप्ता गोलू मौजूद रहे।

